टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने किसानों को समय पर और सही स्थिति सरलता और सहरसा से खाद न मिलने को लेकर चिंता जताई है और मुद्दे को लेकर विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन के अपर कलेक्टर पीएस चौहान को सौपा है और उन्होंने खाद्य वितरण की व्यवस्था को सुद़ण बनाने और किसने की परेशानियों को दूर करने की बात ज्ञापन के माध्यम से कही है इस मौके पर उनके साथ कमल सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य फूला सहित राधापुर ग्राम पंचायत के सरपंच मानसिंह लोधी नैनवरी ग्राम पंचायत के सरपंच गोकल लोधी एवं विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के अन्य सहयोगी गण मौजूद रहे।

