टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में देवी मंदिर प्रांगण में लगा सरकारी हैंड पंप खराब हो गया है जहां भक्त देवी मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भी परेशान हो रहे हैं पीएचई विभाग अनदेखी कर रहा है भक्तों का कहना है कि हैंडपंप खराब हो जाने से हम लोग परेशान हो रहे हैं और ग्रामवासी जब देवी मंदिर में जल चढ़ाने पूजा अर्चना के लिए जाते हैं तो पानी का अभाव मंदिर प्रांगण में रहता है ग्रामीणों सहित भक्त जनों ने पीएचई विभाग के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन से यह मांग की है कि तत्काल देवी मंदिर प्रांगण में लगे हैंडपंप को ठीक कराया जाए।

