इटारसी : आज़ ग्राम पंचायत गोंची तरोंदा के अंत्योदय समिति के अध्यक्ष,भाजपा के वरिष्ट नेता चंद्रकांत चौरे ने ग्राम पंचायत गोंची तरोंदा, जुझारपुर,देहरी में अपनी ओर से आंगनबाड़ियों में पंखे दिए। इंद्रा नगर की महिला बाल विकास केंद्र सुपरवाइजर चेतना धीवरे ने स्थाई आंगनबाड़ी भवन की मांग की, जिसका जवाब में चंद्रकांत चौरे ने कहा कि इस विषय की जल्द ही चर्चा कर समस्या का निदान किया जायेगा और में सदैव आपके सहयोग के लिए आपके बीच खड़ा रहूँगा एवं विधायक प्रतिनिधी शेख यूनुस ने कहा कि चंद्रकांत चौरे जी हर समय छोटी मोटी समस्याओ के निवारण के लिए सदैव तत्पर रहते है और ये कभी भी किसी को सम्भवतः निराश नही होने देते है । इस मौके पर प्रमुख रूप से अंत्योदय समिति अध्यक्ष चंद्रकांत चौरे, जनपद सदस्य सुनील नागले, विधायक प्रतिनिधि शेख यूनुस, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर उपाध्यक्ष आनंद इंगले, संजय तुमराम, रमेश बौरासी, रमेश मालवीय, मुन्ना पटेल, लखन तेकाम, कन्हैया भैसारे, राकेश बौरासी, धर्मेंद्र चावड़ा, सुमित झिंझोरे, रामसिंह घुरिया, एवं महिला बाल विकास सुपरवाइजर चेतना धीवरे, कार्यकर्ता वर्षा बड़कुर,सहायिका सविता ठाकुर सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

