



नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया की मेहनत लाई रंग एवं दंगल को कराने में हुए सफल हुए। युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने बताया हम सब के विश्व के लोक प्रिय नेता जन जन के लाडले देश हित में कार्य करने वाले गरीबों के मसीहा लाखों करोड़ों बेरोजगारों को घर पर छत देने वाले ऐसे महापुरुष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशाल इनामी आम दंगल कुश्ती कराया गया। जिसमें दंगल का यह 11 वर्ष का आयोजन हुआ है। बता दे कि भाजपा युवा नेता रोहित प्रतिवर्ष नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दंगल कराते हैं औऱ कुश्ती कराने का मकसद है कि सिवनी मालवा से प्रत्येक घर से पहलवान बने पहलवानी से जुड़े रहे सेहत के लिए पहलवानी जरूरी हैं। साथ ही पहलवानी से पिता के नाम के साथ साथ अपने क्षेत्र व जिला प्रदेश का नाम रोशन होता है। रोहित ने अवगत कराया है कि अगले वर्ष फिर दंगल कराया जाएगा, जिसमें हम यह चाहते हैं कि सिवनी मालवा से पहलवान बड़ी संख्या में शामिल हों। जिससे क्षेत्र सिवनी मालवा का नाम रोशन हो, आज बड़े हर्ष के साथ कहना पड़ रहा है कि सिवनी मालवा से 10 युवाओं ने हिस्सा लिया। हम सब के लिए खुशी की बात है छोटे बड़े सभी पहलवानों ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया और अपने शहर सिवनी मालवा का परचम लहराया। दंगल का शुभारंभ विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने पूजा अर्चना कर किया। साथ ही मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संतोष पारीक, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह मंडलोई, मुख्य नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर, वरिष्ठ समाज सेवी प्रवीण अवस्थी, भाजपा नेता विरु मिश्रा, समाज सेवी कमल पाल बेल्डिंग वर्क शॉप,ऋषिकांत पटवा, भाजपा नेता विजय कुचबंदिया, विवेक साध, गोपाल लोवंशी, रोनी साध, सौरभ चिंजू अग्रवाल, विकास सोनी, रामकिशन चौहान, छुट्टू कुचबंदिया, नरेंद्र चौहान भी मौज़ूद रहे। ईनाम वितरण विजय कुचबंदिया, प्रवीण अवस्थी, कमल पाल, रोनी साध, सौरभ अग्रवाल, विकास सोनी, रामकिशन चौहान, छुट्टू कुचबंदिया नरेंद्र चौहान, गोपाल लोवंशी, इनके नेतृत्व में इनाम दिया गया। *पुरस्कार राशि में सहयोगी रहे*
विधायक प्रेम शंकर वर्मा ₹31,000,
नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ₹21, 000 , भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह मंडलोई ₹21, 000, कमल पाल बिल्डिंग वर्क शॉप ₹21 000, विजय कुछबंदिया ₹21,000, भाजपा नेता रोहित मंडलोई, भाजपा नेता शंभू सिंह भाटी,
भाजपा नेता दीपक पालीवाल, भाजपा नेता अमित प्रताप सिंह, समाजसेवी राजकुमारी यादव, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पाल काकू भाई ₹11000 प्रत्येक ने, भाजपा नेता विवेक साध ₹7,000, रोनी साध ₹7,000, निशांत पाठक ₹7,000, लाल सिंह सोलंकी ₹7,000, शैलेंद्र गौर ₹7,000, रामजीवन साध ₹5,100, नरेश जायसवाल ₹5,100, धर्मेंद्र गुर्जर ₹5,100, सज्जन सिंह पटेल ₹5,100, अग्रवाल ₹3,100, ज्ञान सिंह पाल ₹5,100, गोपाल लोवंशी ₹3,100, विकास सोनी ₹3,100, प्रवीण अवस्थी, प्रवीण पाणिकर विशेष सहयोगी एवं रजत अग्रवाल ने ढाल भेट किया। विजेता पहलवानों व उप विजेताओ को ₹1100 से से लेकर ₹15,000 हजार तक इनाम दिया गया। टोटल कुश्ती हुई 56 जिसमें 19 पहलवान विजेता हुए। 19 हारे व अन्य बराबर रहे। जिसमें पहलवानों को 15 हजार, 11 हजार, 7 हजार, 5 हजार, 3 हजार, 9 हजार, 2 हजार, 1 हजार, 4 हजार, 10 हजार, 8 हजार एवं अन्य सभी सब को उचित इनाम देकर सम्मान किया साथ ही उप विजेताओं को भी राशि दी गई।

