नर्मदापुरम/जन शिक्षा केंद्र शासकीय उमावि मिसरोद में विज्ञान गणित पर्यावर्ष सामाजिक विज्ञान प्रश्न मंच आदि प्रदर्शनी का आयोजन किया ।
जिसमें जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को विज्ञान गणित पर्यावरण सामाजिक विज्ञान प्रश्न मंच आदि के विभिन्न मॉडल बनाकर प्रस्तुति की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसरोद में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री वीरेंद्र कोरी जी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जन शिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा एवं सुदामा यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया जनशिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के बच्चों ने बहुत अच्छे-अच्छे मॉडल बनाकर उनकी प्रस्तुति दी संकुल प्राचार्य महोदय एवं निर्णायक टीम द्वारा प्रत्येक प्रत्येक प्रतिभागी बच्चों के पास पहुंचकर संबंधित मॉडल की जानकारी ली एवं उनके बारे में पूछा गया बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल का बच्चों ने सही-सही जवाब दिया गया इस संदर्भ संकुल प्राचार्य द्वारा इस संबंध शिक्षकों को अवगत कराया है की बच्चों के द्वारा बहुत अच्छी रुचि दिखाई दी गई है इसमें आप सभी शिक्षक स्कूल ग्रांट की कुछ राशि मिलाकर बच्चों के मॉडल बनाने में सहयोग कर सकते थे हम चाहते हैं कि हमारी जनशिक्षा केंद्र से बच्चा चयनित होकर विकास खंड स्तर जिला स्तर और राज्य स्तर पर पहुंचे पर यह तभी संभव है जब शिक्षक बच्चों का पूर्ण सहयोग कर सकें अंत में सभी बच्चों को प्रतिभागी सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया एवं सभी बच्चों को ओर शिक्षकों को स्वल्पाहार कराया गया जन शिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा द्वारा सभी शिक्षकों एवं बच्चों की प्रशंसा की गई एवं उन्हें बधाई दी ,इस अवसर पर संगीता दुबे व्याख्याता, श्री राजेश नागवंशी गौरीशंकर राजपूत प्रेम सिंह सोनघरा लाजरूस तिग्गा, योगेंद्र कश्यप शैलेंद्र तिवारी ,
अंजू नागले,प्रवीण पांडे नीता गौर मनीषा यादव, शोभना तिवारी,राखी राईसा, कैलाश कुशवाहा राजकुमार बिलारे दिनेश गौर अजय बाजपेई, जगदीश यादव आदि शिक्षकों ने उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम में सहयोग किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

