बाल मजदूरी के खिलाफ छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख; सतरस्ते पर दी प्रभावशाली प्रस्तुति I
नर्मदापुरम। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा बाल श्रम एवं बाल मजदूरी के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय की छात्राओं ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र ‘सतरस्ते’ पर एक मर्मस्पर्शी और प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया।
नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक संदेश
छात्राओं ने नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त बाल श्रम की गंभीर समस्या और बच्चों के भविष्य पर इसके पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया। कार्यक्रम में आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि बच्चों का स्थान कार्यस्थलों पर नहीं, बल्कि स्कूलों में है।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का प्रचार
जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं ने नागरिकों से अपील कि यदि कहीं भी कोई बच्चा मजदूरी करते हुए दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। इसका मुख्य उद्देश्य पीड़ित बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उपस्थित नागरिकों ने छात्राओं के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने तथा पूजा गोस्वामी के सहयोग से संपन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय की छात्राएं:
-
करिश्मा यादव, नंदनी यादव, महक अहिरवार
-
रवीना दुबे, निर्मला राजपूत, उमा, कंचन
-
सानिया सोलंकी, संजना, सिद्ध, कीर्ति
-
सलोनी मालवी एवं तनुश्री तिलवाड़िया ने सक्रिय सहभागिता कर अपनी कला के माध्यम से समाज को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

पत्रका- कुणाल पासवान
Mob-7581988260

