टीकमगढ़। रोजगार गारंटी का नाम बदले जाने एवं इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत को लेकर जिला कांग्रेस ने रविवार 04 जनवरी 2026 को नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया और सांसद निवास का जब घेराव करने पहुंचे तब पुलिस ने उन्हें रोक लिया उसके पश्चात कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली में बैठकर धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर यह कार्यक्रम कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में किया जहां सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू ,कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार, पंकज अहिरवार ,कांग्रेस के युवा नेता जितेंद्र कुमार जैन क्रांतिकारी,लक्ष्मण रैकवार सहित तमाम कांग्रेसी इस मौके पर मौजूद रहे। दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अशोभनीय बयान को लेकर एवं रोजगार गारंटी का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन था। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया कि कांग्रेस ने सांसद के बंगले के घेराओ आदि कार्यक्रम के लिए कोई परमीशन नहीं ली थी जिसको लेकर उन्हें सांसद निवास के घेराव आदि से रोका गया हालाकि बाद में कोतवाली में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि जिला कांग्रेस ने यह कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार किया।