पारंपरिक खेल पिट्टू का प्रोमो संपन्न

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो एमपी में पारंपरिक खेल पिट्टू का स्थानीय जयस्तंभ चौक इटारसी, नर्मदापुरम के सम्मानीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, नर्मदापुरम जिला पिट्टू एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक मालवीय, जिला सचिव मोहम्मद जाफर सिद्दीकी आतिथ्य में संपन्न हुआ l इस अवसर पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने पिट्टू में गेंद मारकर बचपन याद किया lइसी तारतम्य में नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने सबसे पहले अध्यक्ष, सचिव तथा कॉर्पोरेट पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर सम्मान किया इसके बाद पिट्टू खेल का आनंद लिया और कहा कि हमारी उम्र के सभी जनों ने यह खेल खेला है अब मध्यप्रदेश सरकार ने नई पीढ़ी को इस पारंपरिक खेल को जानने और खेलने के लिए प्रेरित कर रही हैl जिला सचिव जाफर सिद्दीकी ने बताया कि दिनाँक 12 जनवरी 2026 से ब्लॉक की ट्रायल होगी उसके बाद जिला, संभाग तथा राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होगीl इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण से महेंद्र पचलानिया, कोच दीप सिंह ठाकुर, कृष्णा साहू, कुलदीप रघुवंशी, राजू सिकंदर, विनोद लोंगरे, अंश मालवीय के साथ ही इटारसी के आम नागरिक लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी पिट्टू खेल का आनंद लियाl
🔥 इतिहास की सीख 🔥
🛡️ महाराणा प्रताप 🛡️
❌ ताज का लालच नहीं
❌ अकबर का डर नहीं
❌ स्वाभिमान से समझौता नहीं
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

