आज भारतीय जनता पार्टी मंडल पुरानी इटारसी के अंतर्गत आने वाली मेहरागांव पंचायत के 12 बूथों के BLA-2 की SIR से संबंधित महाअभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रीना डोंगरे डोईफोड़े जी के निवास स्थान पर आयोजित की गई।बैठक में सभी BLA-2 को अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं नोमपिंग/संशोधन वाले मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कराने हेतु BLO-1 के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।इ स बैठक में भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो,वरिष्ठ नेता विधायक प्रतिनिधि श्री जयप्रकाश सचान जी,मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव,मत्री श्रीमती बबीता सागुले,कार्यकारिणी सदस्य भवानी प्रसाद दुबे,अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री विनोद साठे,वरिष्ठ नेता श्री प्रवीण कुमार शर्मा जी,हरिशंकर मुन्ना पाल,प्रशांत मनवारे,साथ ही मातृशक्ति से श्रीमती अनीता शुक्ला, श्रीमती संगीता रामटेके, श्रीमती रचना पटेल,अंकित मेहतो एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में SIR महाअभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

