टीकमगढ़। बीते दिनों से ठंड का असर काफी तेज हुआ है जहां सर्दीली हवाएं और कोहरे की धुंध ने लोगों को कप कपा दिया है भीषण ठंड के चलते नगर में नगर पालिका द्वारा जगह-जगह नगर में सार्वजनिक स्थलों ,चौराहों और गलियों में अलाव की व्यवस्था की गई है जहां इस अलाव व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक पहुंचे और उन्होंने इस दौरान जनता जनार्दन से मुलाकात कर अलाव की व्यवस्था जानी जहां जगह-जगह अलाव नगर पालिका द्वारा दिए जा रहे हैं जिसके चलते इस भीषण ठंड में लोगों को राहत इस अलाव की व्यवस्था के जरिए मिल रही है।