जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता संपन्न,
खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन वीर सावरकर स्टेडियम पुरानी इटारसी में आयोजित हुआ l
प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी,कार्यक्रम की अध्यक्षता जयकिशोर चौधरी जिला अध्यक्ष पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ,अशोक मालवीय अध्यक्ष जिला पिट्टू संघ, जाफर सिद्दीकी सचिव जिला पिट्टू संघ, देवेंद्र परिहार, चंचल पटेल, पार्षद जिमी केथवास, कुंदन गौर, सपना गिरधारी प्राचार्य शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय पुरानी इटारसी, गीता चौधरी संरक्षक आर्चरी खिलाड़ी इटारसीश, दीप सिंह ठाकुर एवं महेंद्र पचलानिया खेल एवं युवक कल्याण विभाग नर्मदापुरम, पुरुषोत्तम चौधरी, अयूब खान विशेष रूप से उपस्थित रहे lसचिव जाफर सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के नर्मदापुरम विकासखंड, सिवनी मालवा, सोहागपुर, बाबई के 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता के मैच लीग पद्धति से खिलाए गएl प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नर्मदापुरम विरुद्ध सिवनी मालवा के बीच बालिका का मैच खेला गया जिसमें सिवनी मालवा ने 47 के मुकाबले 63 पॉइंट से इस मैच को जीत लियाl
बालक वर्ग का फाइनल मैच बनखेड़ी वर्सेस सिवनी मालवा के बीच खेला गया जिसमें सिवनी मालवा ने 63 के मुकाबले 207 पॉइंट से जीत लियाl बालिका वर्ग में सिवनी मालवा प्रथम, नर्मदापुरम द्वितीय तथा बनखेड़ी की टीम तृतीय स्थान पर रहीl बालक वर्ग में सिवनी मालवा प्रथम, बनखेड़ी द्वितीय तथा नर्मदापुरम की टीम तृतीय स्थान पर रहीl प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शरद मंडलोई सिवनी मालवा, रितेश लोवंशी, निखिल लोवंशी एवं वंश मालवीय ने अपनी भूमिका निभाई l प्रतियोगिता प्रभारी अश्वनी मालवीय ने बताया कि जिले से जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी 21 एवं 22 जनवरी को आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेगीl

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

