इटारसी: आज श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया की पच्चीसवीं पुण्यतिथि के अवसर एच आर एच श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम रानी अवन्ती स्कूल परिसर में आयोजत हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, जेड आर यू सी सी मेंबर योगेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल के प्रसारण देखने के साथ हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर राजमाता सिंधिया के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति की गई उसके उपरांत नवीन कार्यकारिणी गठन के नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि एवं डॉ दिलीप यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया फाउंडेशन, प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा, धनीराम यादव राष्ट्रीय महामंत्री, जिला नर्मदापुरम इकाई जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक शिवम मेहरा, जिला मंत्री शुभम मोरे द्वारा दिए गए। जिसमें शुभम मौर्य जिला महामंत्री, चंद्रकांत मेहरा जिला उपाध्यक्ष, कपिल मालवीय जिला मंत्री गौरव चौधरी जिला उपाध्यक्ष, रोहित सालोकी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष, अब्दुल फरान नगर अध्यक्ष, सूफियान खान नगर उपाध्यक्ष, रेहान मिर्जा नगर महामंत्री, कल्पेश गौर नगर मंत्री, शाहज नामदेव नगर मीडिया प्रभारी, सुमित कुचबंदिया नगर उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, कनिष्क कुरेले नगर मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा शामिल रहें। इस अवसर मानवता की सेवा के लिए सांसद द्वारा रानी अवंती सेवा सम्मान जयेश राव, एवं नितिन वर्मा को प्रदान किये गए। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी को राष्ट्रीय स्तरीय अटल अवॉर्ड अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालक पं राजेन्द दुबे, अनामिका वर्मा, डॉ सिद्धार्थ वर्मा मदन मोहन वर्मा, देवेंद्र कुमार चौरे, अंकिता चौधरी, सरिता सोनोने, अलका राजपूत, कंचना खण्डारे, सरिता गौर के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।




















