संगठन की मजबूती के लिए मैदान में उतरे जिला कांग्रेस अध्यक्ष-सोहागपुर विधानसभा के अनेक ग्रामों का किया सघन दौरा I
नर्मदापुरम/सोहागपुर-नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने आज सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का ‘तूफानी दौरा’ किया। इस दौरान उन्होंने जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की, वहीं अनेक सामाजिक कार्यक्रमों और वैवाहिक समारोहों में सम्मिलित होकर जनसंपर्क भी किया।
दिवंगत रणजीत सिंह चौधरी को अर्पित की श्रद्धांजलि
अपने दौरे की शुरुआत में जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ग्राम चौराहेट पहुंचे। वहां उन्होंने देलान वाले गणेशाराम चौधरी के पूज्य पिता स्वर्गीय रणजीत सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सांगा खेड़ा कलाँ में संवाद और वैवाहिक आयोजनों में शिरकत
इसके पश्चात वे ग्राम सांगा खेड़ा कलाँ (बड़ा कुआं) पहुंचे, जहाँ काली मंदिर परिसर में उन्होंने उपसरपंच पप्पू सैनी, राजू सैनी, बसंत पटेल और तरुण सैनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट की। यहाँ से वे कांग्रेस नेता अवधेश तिवारी के निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र एवं पुत्रवधू के विवाह अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
विवाह समारोहों में हुए शामिल
जिला अध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरान क्षेत्र के कई अन्य वैवाहिक आयोजनों में भी उपस्थिति दर्ज कराई:
-
माखन नगर: यहाँ उन्होंने जनपद पंचायत पिपरिया के मधु तिवारी की सुपुत्री ऋषिका एवं अरविंद सिंह सोलंकी के पुत्र अभिलाष के विवाह समारोह में शिरकत की।
-
ग्राम तररोड़ा: चंद्र किशोर चौधरी एवं मथुरा प्रसाद चौधरी की पुत्री कविता के विवाह में शामिल हुए।
-
ग्राम भील खेड़ी: मंगली प्रसाद चौधरी की सुपुत्री शिवानी के विवाह समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
संगठनात्मक मजबूती पर जोर
विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान श्री पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और जन-सामान्य के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया था।
पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260


