इटारसी स्टेशन पर मध्यप्रदेश के सभी महाविद्यालयों में से एक आमला के डाक्टर भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मुकता ढोलेकर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित भाजपा के नेताओं ने भव्य और दिव्य स्वागत किया । *दिनेश मेहतो* ने बताया मुकता ढोलेकर 2017 छात्र संघ चुनाव में आमला के डाक्टर भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय छात्रों के हित के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थीं उसके बाद बह छात्रों के हित में काम करने वाले एवं राष्ट्र हित की अलख जगाने बाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी से जुड़ी क्षेत्र में छात्रों के हित में बड़े बड़े आंदोलन किए अभी बह वर्तमान में विधार्थी परिषद की विभाग छात्रा प्रमुख के दायित्व पर काम करके बैतूल जिले के सभी महाविद्यालयों को छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय से हटवाकर पुनः बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल मे जुड़वाने में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की उसी का परिणाम है की आज बह सबसे कम उम्र महज़ 24 वर्ष की आयु में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनीं है यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के लिए गर्भ की बात है । युवा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के स्वागत सत्कार करने बालों में पूर्व विधायक प्रतिनिधि दिनेश मेहतो, एम जी एम महाविद्यालय अध्यक्ष कुनाल सराठे, नगर मंत्री कुलदीप डागर, सौरभ चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

