टीकमगढ़। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर 20 मार्च 2026 शुक्रवार के दिन सरोज राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि दी। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्ल्स अवंती बाई कॉलेज में स्थित प्रतिमा स्थल पर 1857 की स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम नायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं रानी अवंती बाई अमर रहे नारों से पूरा प्रागंण गूंज उठा। वहीं दोपहर में लोधी समाज द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई के सम्मान में लोधी समाज द्वारा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लोधी समाज के वरिष्ठ जनों सहित सहजातिय भाई बंधु सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम सन् 1857 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थी।अवंती बाई लोधी ने ब्रिटिश शासन के विरूद्ध संगठित होकर मातृभूमि को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने एवं क्रांति का संदेश देने तथा स्वाभिमान जागृत करने राजाओं, जमींदारों और माल गुजारो को पत्र लिखकर संगठित किया, साथ-साथ अपनी फोज के साथ कई इलाकों से अंग्रेजी सत्ता समाप्त की।अंग्रेजों की कई गुना अधिक समृद्ध सैन्य ताकत के बावजूद रानी ने आत्मसमर्पण नहीं किया व संघर्ष करते हुए 20 मार्च 1858 को देवहारीगढ़ के युद्ध भूमि में स्वाभिमान, साहस, वीरता, स्वतंत्रता तथा मातृभूमिप्रेम का संदेश देते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर रानी अवंती बाई लोधी इतिहास में अमर हो गई।आज हमारी बेटियों को भी रानी अवंतीबाई से प्रेरणा लेकर देश के लिए समय- समय पर साहस- कौशल का परिचय देते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में लोधी समाज के लोगों सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।