टीकमगढ़। 14 अप्रैल 2026। संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जिले भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी क्रम में जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चबूतरे पर हुई, जहां सरपंच श्रीमती शशि जैन, सेक्रेटरी प्यारेलाल कुशवाहा एवं प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन सहित
ग्रामवासियों ने डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
दोपहर 2 बजे के बाद केशवगढ़ में डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की स्मृति में एक विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पूरे गांव में भ्रमण करता हुआ पुनः अंबेडकर चबूतरे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और वातावरण बाबा साहब के जयघोषों से गूंजता रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

