इटारसी : वर्धमान पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर ‘बाल मेले’ का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार के मज़ेदार और स्वादिष्ट एवम मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन और रोमांचक खेलों के साथ स्टालों की एक साथ बड़ी श्रृंखला बाल मेले का मुख्य आकर्षण थी। बच्चो ने खुश होके एक स्टॉल से दूसरे स्टॉल में लगे फूड स्टॉल और गेम का खूब लुफ्त उठाया।
इस अवसर पर अतिथि वंदना ओझा, प्रिया नंदवानी एवम श्रृद्धा अग्रवाल जो की समाज के प्रतिष्ठित नागरिक है, उन्होंने मेले को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन, मौज-मस्ती से भरे, छात्रों को अपने बचपन का आनंद लेने का मौका देते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री प्रशांत जैन ने भी परिवार के साथ लजीज भोजन का लुत्फ उठाया। प्रिंसिपल वर्षा मिश्रा ने स्टाफ सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों के लिए बधाई दी।


