सुखतवा : रोज़ सुबह सुखतवा में प्रभात फेरी निकाल कर जनता को जनता ही जागरूक कर रही हैं जिससे क्षेत्र में धर्मांतरण पर रोक लगाई जाए चरम पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है । क्षेत्रवासियों ने धर्मांतरण को रोकने के लिए सुबह सनातन संस्कृति के तहत प्रभात फेरी निकाली जा रही है प्रभात फेरी में महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी एकत्रित होकर जन जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र की भोली भाली जनता को बहला फुसलाकर उनका धर्मांतरण करवाते हैं इसलिए प्रभात फेरी निकाल कर जन जागृति के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक । भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि 10 ग्रामों में प्रभात फेरी चालू की गई है आगे केसला क्षेत्र के सभी ग्रामों में प्रभात फेरी निकलना हमारा लक्ष्य है हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य है क्षेत्र में धर्मांतरण को रोकना । प्रभात फेरी हनुमान मंदिर समिति के सदस्य विनय व्यास, अजय व्यास, गोविन्द तिवारी, मोहन मालवीय, केवलराम साहू, मोहन मालवीय सीपी, गोविन्द तिवारी शिक्षक, राजेश सराठे, लक्ष्मीनारायण मालवीय, संतोष मालवीय एवं समस्त सदस्य हनुमान मंदिर समिति उपस्थित रहे ।


