नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : दिनांक 2 अप्रैल दिन रविवार को समर्पण ग्रुप इटारसी के सभी सदस्यों ने मिलकर पोटर खोली स्थित शिव मंदिर के चारों और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की। ग्रुप के सदस्यों ने वहां स्थित कटीली झाड़ियों व खरपतवार जैसे पौधों को हटाया । यह ग्रुप निरंतर स्वच्छता के अंतर्गत कार्य कर रहा है और आज पुनः मंदिर प्रांगण के आसपास पक्षियों के दाना और पानी के लिए पात्र लगाएं। ताकि गर्मी बढ़ने पर पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में अन्न और जल उपलब्ध हो सके। आज शिव मंदिर प्रांगण में समर्पण ग्रुप के सदस्यों ने पांच आम के पौधे लगाए। इस वृक्षारोपण में मंदिर के पुजारी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में समर्पण ग्रुप के संस्थापक सदस्य आशीष भदौरिया, संस्थापक सदस्य अंकित राठौर, संस्थापक सदस्य विनोद कदम, संस्थापक सदस्य संदीप मालवीय, सदस्य राजेश चौधरी, सदस्य गिरधारी , सदस्य गुड्डू सराठे, सदस्य वीरेंद्र दीवान, सदस्य जिज्ञास मौर्य एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। समर्पण ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य पप्पू चौधरी ने बताया कि हमारा ग्रुप स्वच्छता पर कार्य कर रहा है और हम समस्त शहरवासियों से निवेदन करते हैं कि खुले में कचरा ना फेंके और अपने घरों का कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें, पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करें। समर्पण ग्रुप के संस्थापक सदस्य अंकित राठौर ने कहा जल्द ही हमारा ग्रुप पॉलीथिन के दुष्प्रभाव की जानकारी एवं जागरूकता के लिए कार्य करेगा।

Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

