इटारसी । हनुमान धाम मंदिर में पिछले दो दिनों से चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख रहे पेन हाथ में पहनने वाली घडी, कड़ा और मोबाइल से आत्मरक्षा करना । शिविर की प्रशिक्षिका राधिका गौर एवं मोना खरे दोनों ही इंटरनेशनल ब्रोंज मेडलिस्ट है । शिविर का आयोजन इटारसी के प्रतिभाशाली डांस कलाकार रोशन मंडलेकर द्वारा किया जा रहा हैं । गर्मियों की आने वाली छुट्टियां में विद्यार्थी आत्मरक्षा को सीख कर अपने जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं ।

