भोपाल: मंत्रालय परिवार के वरिष्ठ सदस्य और मंत्रालय संघ के पूर्व पदाधिकारी आनंद भट्ट को माननीय उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का निज सचिव नियुक्त करने पर न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। संघ की ओर से सम्मानीय आनंद भट्ट को यह महत्वपूर्ण और संवेदनशील दायित्व मिलने पर संघ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है । एवं आनंद भट्ट जी का चयन इस महत्वपूर्ण पद पर करने हेतु माननीय उपमुख्यमंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग को धन्यवाद आभार प्रेषित किया है। उप प्रान्ताध्यक्ष अनामिका वर्मा ने बताया कि इस चयन से शासन और कर्मचारी वर्ग के बीच का सामंजस्य सौहार्द्र और सुदृढ़ होगा तथा कर्मचारियों की समस्याएं निर्णायक स्तर तक पहुंचाने में संघ को मदद मिलेगी। बधाईकर्ताओं मैं न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ मध्य प्रदेश के इंजीनियर सुधीर नायक संरक्षक, रामकिशोर सिंह भदौरिया प्रांतीय अध्यक्ष, ओ पी एस राजपूत प्रांतीय संयोजक, अनामिका वर्मा उप प्रांताध्यक्ष के साथ समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य रहे।