नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल एवंसदस्यता अभियान के जिला प्रभारी भरतसिंह भरत सिंह राजपूत ने भारतीय जनतापार्टी जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की बैठक की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लेकर मंडल स्तरीय संपूर्ण जानकारी रखी । मोर्चा जिला अध्यक्ष में बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चाका प्रतिनिधित्व 50 परसेंट से अधिक है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्गमोर्चा की सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है। हम अपने जनप्रतिनिधियों केसाथ और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर पहुंच कर नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम कर रहे हैं। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा सेवा बस्ती में जाकर सदस्यता अभियान में बनाए गए सदस्यों की जानकारी दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान जिला प्रभारी श्री भरत सिंह राजपूत ने सदस्यता अभियान में मोर्चा के पदाधिकारीयो को बताया कि यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। हमें उन बस्तियों तक पहुंचना है जहां मोबाइल का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। उसके लिए आफलाईन पत्रको के द्वारा हमें सदस्यता अभियान को प्रगति पथ पर बनाए रखना है। जिला अध्यक्ष ने मोर्चा पदाधिकारियों व्दारा सदस्यता अभियान के कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने मन कीबात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग करने का आग्रह किया। इस दौरान जिले के महामंत्री प्रसन्न हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, विवेक गौर, अमित माहाला, गजेंद्र चौहान, राहुल ठाकुर, चंदन साहू, देबू यादव, शिवराज चंदोल, सम्राट तिवारी, अशोक मालवीय, अनिल आर्य, विनोद लोंगरे, जमना प्रसाद महोबिया, संदीप सोनकर, श्रीराम सागर, दिनेश चौधरी उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722