नर्मदापुरम / अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मप्र विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद भोपाल एवं श्री मेकलसुता शिक्षा समिति नर्मदापुरम् के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला का आयोजन तुलसी विद्या मंदिर मालाखेडी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य पंडित अजय शर्मा, संकल्प वधिर विशेष संस्था के संचालक कपलेश कुरेले, विज्ञान सम्नव्यक डी. आर. कुशवाह, विज्ञान शिक्षिका श्रीमती मोनिका उड़के के द्वारा वैज्ञानिक एवं विद्यार्थी का परस्पर संवाद किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका उइके ने विज्ञान का उपयोग मोबाइल के रेडिएशन से हानि व उपयोग के लाभ पर चर्चा की। पंडित अजय शर्मा ने कहा कि विज्ञान हमारे वैदिक काल से वेद की ऋचाओं से निकला शब्द विज्ञान है। आयुर्वेद, ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र व गणना के काल के समय भी विज्ञान का उपयोग होता है। डी. आर. कुशवाह ने विकसित भारत की थीम पर विज्ञान व नवाचार वैशविक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना विषय पर संवाद किया गया। आज सौलर ऊर्जा से बिजली तैयार होना भी विज्ञान का महत्व है। संस्था के महिला शिक्षिका एवं छात्राओं का सम्मान अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया। कार्यशाला का संचालन सत्येन्द्र यादव व आभार श्रीमती सुमन अहिरवार ने किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722