टीकमगढ़। रामनवमी के अवसर पर जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा मनोहर सिंह मंडलोई ने नजरबाग मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को मंदिर परिसर एवं शोभायात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

