कुरवाई ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी कुरवाई द्वारा आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की एवं समाज और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरजेश साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मजाज मोहम्मद, नगर परिषद उपाध्यक्ष इरफान काजी, जिला पंचायत सदस्य रानी अहिरवार, कांग्रेस नेता सुभाष बोहत, पार्षद प्रतिनिधि लालू लालू पेंटर, अन्नु काशिफ,,जफर शैख, सुरेंद्र अहिरवार, महेंद्र सिंह जाट, योगेश राठौर, नितिन जैन कमलेश सप्रे, अहिरवार समाज संघ अध्यक्ष गणेश राम अहिरवार, सरपंच देशराज अहिरवार, राजेश सैनी ,आसाराम मांझी, मुबारक खान, रिजवान खान, इफ्तिखार अली, महमूद अली, हनीफ खान डालडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।