टीकमगढ़ । जगमगाती रोशनी का पर्व दीपावली आगामी 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को अंचल भर में मनाया जाएगा वही इसके पूर्व छोटी दीपावली धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को मनाया जाएगा। दीपोत्सव का यह त्योहार पूरे भारतवर्ष में एक साथ मनाया जाता है यह पर्व वर्ष में एक ही बार आता है जगमगाती रोशनी का यह त्यौहार हिंदू त्योहारों की परंपराओं में सबसे बड़ा पर्व माना गया है जहां इस दिन दियों की रोशनी के साथ इस पर्व को मनाते हैं और मां लक्ष्मी जी सहित धन के देवता कुबेर की पूजा अर्चना इस पर्व के दौरान की जाती है और माता लक्ष्मी सहित धन के देवता कुबेर से मनोतियां मांगी जाती है। से दही मनोज सदैव भंडार भरे रहने और सुख समृद्धि यश वैभव की प्राप्ति हो ऐसी प्रार्थनाओं के साथ धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना विधि-विधान और पर्व की परंपरा के अनुसार की जाती है जहां घर घर में दिवाली की पूजा की जाती है और दियों की रोशनी से घर आंगन के कोने कोने को जगमग किया जाता है। जहां इस पर्व की तैयारियां महीनों पूर्व से लोगों द्वारा की जाती है घरों की साफ-सफाई रंगाई पुताई एवं दुकानों प्रतिष्ठानों में भी साफ सफाई और रंगाई पुताई का कार्य शुरू कर दिया जाता है और इस पर्व की तैयारियां बड़ी जोरों पर की जाती है जहां आजकल दीपावली का पर्व आने वाला है और इसकी तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। इस त्योहार पर अधिकतर मिट्टी के दिए जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाए जाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है जहां हमारा न्यूज़ ग्रुप भी आमजन से अपील कर रहा है कि दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दिए जिससे कि मिट्टी के दिये बनाने वाले परिवार को भी हम आपसे कुछ मदद मिल सके।

