टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 05.11.2022 शनिवार को ओरछा तिगैला स्थित एक होटल में महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाये जाने हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ के अध्यक्ष हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मुख्य अतिथ्य में एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राघवेन्द्र पटेल एवं किशनदेव सिंह पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुये माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि विधिक जागरूकता से ही महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है, सशक्त महिलाओं से समाज में चेतना आती है। श्री सिसौदियो ने कहा कि अधिकतर महिलाऐं अपने अधिकारों के लिए कानून के ज्ञान के अभाव के चलते अपनी आवाज नहीं उठा पाती है। इसी के चलते महिलाओं को कई तरह की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ता है। भारतीय संविधान महिला, पुरूष जाति धर्म या लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता है। ऐसे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को न्याय दिलाने एवं कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता है। उक्त कार्यक्रम में रिर्सोस पर्सन में रूप में उपस्थित मनोज कुमार रावत ने महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारें में एवं श्रीमती नीलम नायक ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, गुड टच, बैड टच के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता संघ ओरछा के अध्यक्ष विजय शर्मा, एड. कृष्णकांत श्रीवास्तव महिला बाल विकास की सुपरवाईजर सुश्री शशि कुशवाहा ने भी महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में नगर परिषद ओरछा द्वारा संचालित महिलाओं के हितार्थ योजनाओं से महिलाओं का लाभविंत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन व अभार ओमप्रकाश जैन अधिवक्ता द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी ब्रजेन्द्र सिंह भदौरिया, एड़ जगमोहन पस्तोर सुमित पाण्डेय, विधिक सहायक आरिफ खांन, नाजिर देवेन्द्र टेकाम, नितिन नामदेव, नगर परिषद ओरछा से प्रवीण शिवहरे, राजेश नापित, कमेलश कुशवाहा, दर्शना कल्याण समिति से प्रताप परिहार, निशा सेंगर, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहें। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रेस नोट जारी करते हुए दी है।

